मधुबाला के दस भाई -बहनों में से उनकी एक बहन चंचल ने भी हिंदी फिल्मों में काम किया। चंचल द्वारा अभिनीत फिल्मों में सबसे बड़ा नाम "मदर इंडिया" का है जिसमे उन्होंने कन्हैया लाल के बेटी का रोल अदा किया। वे बाद में बिजली के रूप में फिल्म "जिस देश में गंगा बहती है" में भी नज़र आईं।
उनके द्वारा अभिनीत नौ फिल्मों में से पांच फिल्मों में मधुबाला ही मुख्य: भूमिका में थीं।